फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in 10 thousand he would have told the boy or girl in womb

10 हजार की रकम लेकर बता देता था लड़का होगा या लड़की

Mon, 10 Aug 2015 09:58 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
in 10 thousand he would have told the boy or girl in womb

दिल्ली जैसे शहर में भी धड़ल्ले से पैसे लेकर अल्ट्रासाउंड करके गर्भ में पल रहे पल रहे नवजात का लिंग बताया जा रहा है। ऐसे ही एक व्यक्ति को पश्चिमी जिला एसडीएम ने छापेमारी करके गिरफ्त में लिया है।

विज्ञापन


मामले में निहाल विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। एसडीएम सत्येंद्र एस. दरसावत ने बताया कि सूचना मिली थी कि निहाल विहार स्थित दिशा मेडिकल और गायनी डायग्नोस्टिक सेंटर चला रहा है।
विज्ञापन


सेंटर में एक नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। सेंटर चला रहा व्यक्ति 10 हजार रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड करके यह बताने को तैयार हो गया कि गर्भस्थ शिशु लड़का है या लड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेजुएट चला रहा था लिंग परीक्षण केंद्र

in 10 thousand he would have told the boy or girl in womb

वह उस मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए ले जा रहा था, उसी समय टीम वहां पहुंच गई और सेंटर चला रहे व्यक्ति को अपने गिरफ्त में ले लिया।


पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ग्रेजुएट है और पिछले करीब छह माह से सेंटर चला रहा था। उसके पास न तो सेंटर चलाने का लाइसेंस है और न ही अल्ट्रासाउंड करने की जरूरी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा था।

सेंटर से उस रजिस्टर को भी जब्त किया गया है, जिसमें मरीज की जानकारी लिखी होती है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले भी रकम लेकर अल्ट्रासाउंड करने के बाद लिंग की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed