{"_id":"69f368564a89df726107b3ee","slug":"important-meeting-of-traffic-police-and-pwd-regarding-traffic-improvement-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: संभावित दुर्घटना और जाम वाले स्थानों की होगी पहचान, ट्रैफिक पुलिस और PWD ने की बैठक, बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: संभावित दुर्घटना और जाम वाले स्थानों की होगी पहचान, ट्रैफिक पुलिस और PWD ने की बैठक, बनाई योजना
Thu, 30 Apr 2026 08:04 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic
- फोटो : PTI
दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के बीच मंगलवार को एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक टोडापुर स्थित ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय में हुई। बैठक में दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें पीडब्ल्यूडी की टीम का नेतृत्व अतिरिक्त महानिदेशक जगजीवन राम मीणा ने किया, जबकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में दुर्घटना-प्रवण और जाम वाले स्थानों की पहचान कर वहां ट्रैफिक सुधार के लिए प्रभावी उपाय लागू करना था। अधिकारियों ने सड़क इंजीनियरिंग से जुड़े समाधान जैसे सड़क री-मार्किंग, रंबल स्ट्रिप्स और सेंट्रल वर्ज ग्रिल्स के रखरखाव पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि ट्रैफिक और पीडब्ल्यूडी अधिकारी मिलकर संयुक्त सर्वे करें, ताकि उन स्थानों की पहचान की जा सके जहां अक्सर जाम या दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
इसके आधार पर व्यावहारिक समाधान तैयार किए जाएंगे ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके और यात्रियों को देरी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, रणनीतिक स्थानों पर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस बूथ बनाने पर भी विचार किया गया, जिससे ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बढ़े और प्रतिक्रिया समय में सुधार हो सके। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। बैठक में यह भी तय हुआ कि सुझाए गए उपायों को तेजी से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन