फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Important documents not found during site inspection, PWD officials to face action

Delhi: साइट इंस्पेक्शन में नहीं मिले जरूरी दस्तावेज, PWD के अधिकारियों पर गिरेगी गाज; बड़ी लापरवाही हुई उजागर

Tue, 23 Sep 2025 04:48 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Sep 2025 04:48 AM IST
सार

क्वालिटी असुरेंस यूनिट (क्यूएयू) की रिपोर्ट में कहा गया है कि फील्ड यूनिट्स साइट पर कई अनिवार्य रिकॉर्ड्स नहीं मिले। इनमें सीमेंट रजिस्टर, साइट ऑर्डर बुक, इंस्पेक्शन रजिस्टर, सामग्री स्वीकृति रजिस्टर, टेस्ट रजिस्टर, आरएमसी स्लिप्स और रिपोर्ट्स, आरए बिल्स, अतिरिक्त आइटम्स व डेविएशन स्टेटमेंट्स शामिल है।

विज्ञापन
Important documents not found during site inspection, PWD officials to face action
PWD मंत्री प्रवेश वर्मा - फोटो : ani

विस्तार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। क्वालिटी असुरेंस यूनिट (क्यूएयू) की टीम ने हाल ही में कई प्रोजेक्ट साइट्स का निरीक्षण किया, जहां उन्हें जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। इस लापरवाही पर विभाग ने कहा है कि अब यदि रिकॉर्ड्स अपडेटेड और उपलब्ध नहीं पाए गए तो जूनियर इंजीनियर (जेई), असिस्टेंट इंजीनियर (एई) और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) सीधे जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। सक्षम प्राधिकारी के सामने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन


क्यूएयू की रिपोर्ट में कहा गया है कि फील्ड यूनिट्स साइट पर कई अनिवार्य रिकॉर्ड्स नहीं मिले। इनमें सीमेंट रजिस्टर, साइट ऑर्डर बुक, इंस्पेक्शन रजिस्टर, सामग्री स्वीकृति रजिस्टर, टेस्ट रजिस्टर, आरएमसी स्लिप्स और रिपोर्ट्स, आरए बिल्स, अतिरिक्त आइटम्स व डेविएशन स्टेटमेंट्स शामिल है। इसके अलावा प्रोग्राम चार्ट, प्रगति रिपोर्ट्स, पखवाड़ेवार लेबर रिपोर्ट्स, ईपीएफ-ईएसआई रिकॉर्ड्स, जीएसटी बिल्स, मजदूरों की सैलरी भुगतान का प्रमाण और तकनीकी प्रतिनिधियों की जानकारी शामिल है। इन रिकॉर्ड्स का अभाव यह दिखाता है कि साइट पर कार्य की गुणवत्ता जांच और पारदर्शिता को लेकर गंभीर चूक हो रही है।
विज्ञापन


सवाल उठ रहा है कि जब करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य हो रहे हैं तो जिम्मेदार अफसर (जेई, एई और ईई) इन बुनियादी दस्तावेजों को क्यों संभाल कर नहीं रख पा रहे? यह न केवल निरीक्षण प्रक्रिया में बाधा डालता है बल्कि धन के दुरुपयोग की आशंका को भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ प्रमुख डिवीजनों को भेजा गया पत्र
क्यूएयू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर की ओर से जारी चेतावनी पत्र नौ प्रमुख चीफ इंजीनियरों को भेजा गया है। इनमें प्रोजेक्ट्स, मेंटेनेंस, हेल्थ, ईस्ट, नॉर्थ, साउथ, ज्यूडिशियरी और प्रोजेक्ट जोन शामिल हैं। निर्देश में साफ कहा गया है कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा, हर साइट पर सभी रिकॉर्ड्स पूरी तरह से अपडेटेड और उपलब्ध होने चाहिए। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि साइट पर रिकॉर्ड्स की अनुपलब्धता केवल कागजी कमी नहीं है, बल्कि इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed