फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   importance of girls told in satsang in gurgaon

वैदिक विदुषी सविता आर्य ने बताए घर में बेटी होने के फायदे

Sat, 28 Nov 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 28 Nov 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
importance of girls told in satsang in gurgaon

कस्बे के आर्य समाज मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक सत्संग का शुक्रवार रात समापन हो गया। जिसमें वैदिक विदुषी सविता आर्य ने घर में बेटी होने के फायदों को विभिन्न तर्को से भक्तों को समझाया।

विज्ञापन


उनके प्रेरक प्रवचनों एवं मधुर भजनों से नगीनावासी ने काफी कुछ सीखा। ये सत्संग पांच दिनों तक चला जिसमें विभिन्न धर्मो के अनुयायियों ने हिस्सा लेकर अपनी सहभागिता दर्ज की।
विज्ञापन


आर्यवेद प्रचार मंडल के प्रधान पद्मचन्द आर्य ने बताया कि अल सुबह हवन यज्ञ में मंत्रोउच्चारण के साथ आहुतियों से पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्संग में सविता आर्य ने वेदों की महिला का गुणगान किया और कहा कि वेद भारत के सनातन धर्म के आधार हैं।

इनसे ईश्वर के द्वारा इन्सान को भले कर्मो पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यही वजह है कि वेदों को ईश्वर की वाणी माना जाता है।

वेदों पर चलकर हम अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं तथा वेदों की वसुधेव कुटुबकम की भावना को आत्मशात करके ही दुनियाभर में शांति और खुशहाली लाई जा सकती है।


पद्मचन्द आर्य ने बताया कि इस सत्संग में नयी पीढ़ी को वैदिक ज्ञान से लबरेज करने की आवश्यकताओं पर वैदिक विदुषी ने यज्ञ और संसकार तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने के तमाम विचार प्रकट किये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed