{"_id":"5ee1d81e969412520058193f","slug":"immunity-enhancing-drugs-are-sold-as-soon-as-they-come-on-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में आते ही बिक रही इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में आते ही बिक रही इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाएं
Thu, 11 Jun 2020 12:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
stomach
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों में आयुर्वेदिक दवाओं की मांग काफी बढ़ गई है। आलम यह है कि बाजार में यह दवाई आते ही बिक जा रही हैं। इम्युनिटी बढ़ाने वाले प्रमुख उत्पाद जैसे च्यवनप्राश, गिलोय टैबलेट, गिलोय रस, अश्वगंधा कैप्सूल आदि को अब लोग पहले के मुकाबले अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता बताते हैं कि वैलनेस और इम्युनिटी बढ़ाने वाले सभी उत्पादों की मांग में महत्वपूर्ण तेजी दर्ज की गई है। पहले अधिकतर लोग सिर्फ सर्दियों के मौसम में च्यवनप्राश का सेवन करते थे,लेकिन इस बाद च्यवनप्राश की काफी बिक्री हो रही है। शहद, च्यवनप्राश हर्बल टी और गिलोय रस की बिक्री दो गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल के डॉक्टर पीके सिंघल ने बताया कि इन उत्पादों से कोरोना वायरस का संक्रमण ठीक होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इनके सेवन से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इससे वे वायरस से आसानी से लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष मंत्रालय ने दिए थे सुझाव
आयुष मंत्रालय ने कोरोनावायरस से लड़ाई में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कई प्रकार के आयुर्वेदिक उपाय सुझाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इन उपायों को अपनाने की अपील की थी। साथ ही दूसरों लोगों को भी इन उपायों को बताने के लिए कहा था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि इन उपायों को आसानी से अपनाया जा सकता है।