फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IMD scientist Dr. Soma Sen Roy said there is a possibility of rain and hailstorm in North India

Weather Update: उत्तर भारत में बारिश और ओले का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कैसे रहेगा मौसम

Sat, 15 Mar 2025 03:15 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 03:15 PM IST
सार

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आज उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन
IMD scientist Dr. Soma Sen Roy said there is a possibility of rain and hailstorm in North India
वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने जानकारी देते हुए कहा कि आज भी उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। आगे कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान और ईस्ट उत्तर प्रदेश में आज थंडरस्टॉर्म की संभावना है।

विज्ञापन


सोमा सेन रॉय ने कहा कि कल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में थंडरस्टॉर्म कम हो जाएगा। वहीं गुजरात में हीटवेव की स्थिति कम होती नजर आ रही है। जबकि दूसरी तरफ ओडिशा में हीटवेव जारी रहेगा। जिसके चलते आज और कल के लिए रेड अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

 


आईएमडी वैज्ञानिक ने कहा कि दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और सतही हवाओं के कमजोर होने के कारण 3-4 दिनों के बाद दोनों में वृद्धि होगी। 



ये भी पढ़ें: एम्स ने दी नई जिंदगी: फेफड़े को खोले बिना हुई 4 माह के बच्चे की सर्जरी, इस बीमारी से था पीड़ित

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में, हम तेज गर्मी के कारण ऑरेंज अलर्ट के साथ जा रहे हैं और कल से, हमारे पास येलो अलर्ट होगा। ओडिशा में भीषण गर्मी जारी रहेगी, इसलिए कल तक राज्य में रेड अलर्ट दिया जा रहा है। झारखंड और बंगाल में दो से तीन दिनों तक पीले अलर्ट के साथ हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी। फिर कम हो जाएगी। पूर्वी अरुणाचल, पूर्वी असम और मणिपुर में भी तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed