{"_id":"5e9f1c8c2ddcfc5fe33acbde","slug":"imd-employee-dies-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमडी कर्मचारी की कोरोना वायरस से मौत, 8 अप्रैल को दफ्तर गया था मृतक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमडी कर्मचारी की कोरोना वायरस से मौत, 8 अप्रैल को दफ्तर गया था मृतक
Tue, 21 Apr 2020 09:48 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेश एम महापात्र ने जानकारी दी कि विभाग के एक कर्मचारी की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। महापात्र ने कहा कि मृतक समूह ‘सी’ का कर्मचारी था और उसकी मौत 17 अप्रैल को सफदरजंग अस्पताल में हो गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह आठ अप्रैल को थोड़े समय के लिए कार्यालय आया था। उसके संपर्क में आने वाले अपने दस कर्मचारियों से हमने खुद ही क्वारंटीन में रहने के लिए कहा है। लोदी रोड स्थित आईएमडी परिसर के अंदर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग परिसर को भी संक्रमण मुक्त किया गया है जहां वह आया था।
विज्ञापन
महापात्र ने कहा कि मृत कर्मचारी मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था।