फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IMC 2023 DTU got award and also students made robot that walks in water

IMC 2023: अब दुश्मन देशों की खैर नहीं, छात्रों ने बनाया पानी में चलने वाला रोबोट, डीटीयू को मिला पुरस्कार

Tue, 31 Oct 2023 09:02 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 09:02 AM IST
सार

IMC 2023: डीटीयू को ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन में पुरस्कार मिला है। वहीं संस्थान के छात्रों ने पानी में चलने वाला रोबोट बनाया है। जिससे दुश्मनों की जानकारी एकजुट की जाएगी। आईएमसी की 5जी लैब की घोषणा में डीटीयू भी शामिल रहा। 

विज्ञापन
IMC 2023 DTU got award and also students made robot that walks in water
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IMC 2023: प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सातवीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में शैक्षणिक संस्थानों को एक सैकड़ा 5जी यूज केस लैब प्रदान कीं। इसमें डीटीयू को आईआईआईटी हैदराबाद के साथ अकादमिक श्रेणी में विजेता के रूप में चुना गया है। 

विज्ञापन


इसकी घोषणा आईएमसी ने दूरसंचार सचिव की उपस्थिति में की गई। विश्वविद्यालय की तरफ से लगाए गए इनोवेशन स्टॉल में छात्रों द्वारा बनाए गए मानव रहित फार्मूला रेसिंग कार, नैनो ड्रोन,पानी में चलने वाला रोबोट और सोलर पैनल क्लीनिंग रोबोट जैसे अत्याधुनिक और इनोवेटिव मशीनों को दिखाया गया।
विज्ञापन


डीटीयू के छात्रों द्वारा बनाया गया पानी में चलने वाला रोबोट, धरातल की निगरानी के साथ भारतीय सेना, पानी के अंदर से ही दुश्मनों की गतिविधियों का जायजा ले सकेंगी। इस रोबोट का उद्देश्य दुश्मन की स्थिति और शस्त्रागार के बारे में जानकारी प्रदान करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरवाटर वाहन न केवल सुरक्षा के लिए है, बल्कि इसका उपयोग नदी तल की निगरानी और जल निकायों के रखरखाव के लिए भी किया जा सकता है। इसमें लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं, लगभग 5 हजार सीईओ स्तर के प्रतिनिधि, 230 प्रस्तुतिकर्ता, 400 स्टार्टअप और अन्य हित-धारक शामिल रहे। देश की कई दिग्गज कंपनियों के पवेलियन और स्टाल के साथ दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed