फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal weapons manufacturing factory exposed

Delhi: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 02:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:12 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी ओसामा उर्फ आशु (23 वर्ष), शाकिब उर्फ मुल्ला (22 वर्ष), नोशाद अंसारी (29 वर्ष) और आमिर (29 वर्ष) अवैध हथियार दिल्ली में छेनू और नासिर गिरोह के बदमाशों को सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
Illegal weapons manufacturing factory exposed
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ओसामा उर्फ आशु (23 वर्ष), शाकिब उर्फ मुल्ला (22 वर्ष), नोशाद अंसारी (29 वर्ष) और आमिर (29 वर्ष) अवैध हथियार दिल्ली में छेनू और नासिर गिरोह के बदमाशों को सप्लाई करते थे। आमिर ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। आमिर अवैध हथियारों के काले कारोबार को सोशल मीडिया के जरिए बढ़ा रहा था। वह नई-नई पिस्टल के फोटो इंस्टाग्राम पर डालता था। इसके बाद इसके पास ऑर्डर आते थे। अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी से बंदूक, पिस्टल, कारतूस और निर्माण सामग्री बरामद की गई है। ये मांग पर अवैध हथियारों का निर्माण और आपूर्ति कर रहे थे।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर लिछमन की टीम ने दिल्ली / एनसीआर में विशेषकर ट्रांस-यमुना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बिक्री / खरीद में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एएसआई प्रवीण को एक गुप्त सूचना मिली कि उस्मानपुर, दिल्ली निवासी ओसामा उर्फ आशु अवैध हथियारों की की बिक्री / खरीद में शामिल है। इसके बाद एसीपी रोहिताश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर लिछमन, एसआई देवेंद्र, एसआई अरविंद डांगी, एएसआई प्रवीण और एएसआई जितेंद्र आदि की टीम ने 3 पुस्ता, उस्मानपुर, दिल्ली में घेराबंदी कर ओसामा उर्फ आशू (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने छेनू और नासिर गिरोह को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले शाकिब उर्फ मुल्ला के बारे में खुलासा किया। इसके बाद शाकिब उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार किया गया। शाकिब ने खुलासा किया कि वह मेरठ, यूपी निवासी नोशाद अंसारी से अवैध हथियार खरीद रहा था। इसके बाद, आरोपी न्यू इस्लाम नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी नोशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इसके खुलासे के बाद चमन कॉलोनी, लिसाड़ी गेट, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर लिछमन की टीम ने आमिर की मेरठ के इस्लामाबाद में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। वहां से एक 12 बोर की बंदूक,दो अत्याधुनिक पिस्टल, 5 देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, अलग-अलग बोर के 20 कारतूस, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक ड्रिल मशीन और कई अन्य विनिर्माण उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से काले कारोबार को बढ़ा रहा था
आरोपी ओसामा व आमिर ने खुलासा किया कि वह छेनू और नासिर गैंग के बदमाशों के काम और जीवनशैली से बहुत प्रभावित थे और वह इन गिरोह के सदस्यों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहे थे। आमिर अपने काले कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई पिस्टल की फोटो सोशल मीडिया पर डालता था। इसके बाद इन्हें ऑर्डर मिले थे। आरोपी नोशाद अंसारी अपने साथी आमिर को अवैध हथियार बनाने के लिए ग्राहकों के ऑर्डर दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed