फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal parking in rapid metro stations in gurgaon

मेट्रो स्टेशन पर चल रहा है अवैध धंधा

Mon, 28 Apr 2014 07:31 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 07:31 AM IST
विज्ञापन
illegal parking in rapid metro stations in gurgaon

डीएमआरसी के ठेकेदारों ने मेट्रो स्टेशनों पर अवैध धंधा चलाना शुरू कर दिया है। प्रशासन की अनदेखी का फायदा उठाकर ये लोग अपने मंसूबे पर कामयाब हो रहे हैं।

विज्ञापन


गुड़गांव के कई मेट्रो स्टेशनों पर ये धंधा धडल्ले से चल रहा है लेकिन प्रशासन को कानोंकान खबर तक नहीं है।

इस अवैध धंधे से जहां लोगों की जेब ढीली हो रही है तो वहीं डीएमआर को भी बड़ा नुकसान हो रहा है। अवैध धंधे के ठेकेदारों ने ग्रीन बेल्ट पर अपना कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन

रैपिड मेट्रो के कई स्टेशनों में चल रहा खेल

illegal parking in rapid metro stations in gurgaon

गुड़गांव में डीएमआरसी के पांच मेट्रो स्टेशनों में कई स्टेशनों पर पार्किंग को लेकर ऐसा ही तरीका अपनाया जा रहा है। पार्किंग की अधिकृत जगह के अलावा आसपास के ग्रीन बेल्ट पर ठेकेदारों ने कब्जा कर उसे पार्किंग में तब्दील कर दिया है।

इससे वाहन चालक भी मेट्रो की पार्किंग के धोखे में वाहन खड़े कर देते है। मेट्रो के हुडा सिटी सेंटर स्टेशन पर इफ्को चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर ऐसा ही धंधा काफी समय से चल रहा है जिसमें ठेकेदार ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर पार्किंग चला रहा है।

इसके अलावा इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन समेत रैपिड मेट्रो के कई स्टेशनों के आसपास भी यही खेल चल रहा है। मेट्रो स्टेशनों पर चल रहे अवैध पार्किंग के धंधे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को खबर तक नहीं है। जिसका बखूबी फायदा उठाते हुए ठेकेदार धड़ल्ले से अवैध पार्किंग चला रहे हैं।

रात में होती है परेशानी

illegal parking in rapid metro stations in gurgaon

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन समेत कई मेट्रो स्टेशनों पर रात के समय पार्किंग ठेकेदार मनमानी करते है जिसमें नाइट चार्ज के नाम पर वाहन चालकों से ज्यादा चार्ज वसूलते है। इस मामले में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो पार्किंग पर कई बार झगड़ा हो चुका है। जिसमें मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है।

कहां-कहां ऐसी स्थिति
-हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन
-इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन
-वोडाफोन बेलवेडरे टावर
-डीएलएफ फेज दो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed