फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal abortion business was running clinics operator, arrested

अवैध गर्भपात का धंधा चला रही थी महिला

Sat, 12 Dec 2015 08:55 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
illegal abortion business was running clinics operator, arrested

अवैध क्लीनिक में गर्भपात कराने का धंधा चल रही महिला बबिता के खिलाफ डिप्टी सीएमओ डॉ. शशि गांधी ने सूरजकुंड थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के पास मेडिकल संबंधी कोई डिग्री आदि नहीं होने की वजह से पुलिस आरोपी महिला को झोलाछाप मान रही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि जमाई कॉलोनी बडख़ल स्थित बबिता क्लीनिक पर अवैध रूप से गर्भपात कराया जाता है।

संचालिका ने गर्भपात के लिए 12000 रुपये लिए

illegal abortion business was running clinics operator, arrested

सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की शाम डिप्टी सीएमओ डॉ. शशि गांधी की टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी की थी। मामले का खुलासा करन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक गर्भवती को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया था।


क्लीनिक संचालिका ने गर्भपात के लिए 12000 रुपये लिए। रुपये लेते ही टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया था। जांच में पता चला कि बबिता के पास मेडिकल की कोई भी डिग्री या डिप्लोमा नहीं है।

यहां तक कि क्लीनिक भी बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के चलाया जा रहा था। देर शाम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद डिप्टी सीएमओ ने सूरजकुंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नीमका जेल भेज दिया गया है। रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed