फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Iklak had 100 Ads-year-old relationship with the accused's family.

एक अफवाह से टूट गया इकलाख से एक सदी पुराना रिश्ता

Sat, 03 Oct 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
Iklak had 100 Ads-year-old relationship with the accused's family.

संजय सिंह राणा के बेटे विशाल समेत अन्य पर नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पूरे परिवार के एक सदी वाले रिश्तों में दरार आ गई है।

विज्ञापन


भाजपा के सदस्य संजय राणा का कहना है कि इस घटना ने सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे परिवार को तोड़ दिया है। उनके दादा सरदार सिंह (अफलातून) की करीब 100 साल पहले से इकलाख के दादा से दोस्ती थी।

उसी समय से उनका आना-जाना था और इकलाख उनके लिए गांव का व्यक्ति नहीं था बल्कि वह एक तरह से उनके ताऊ का बेटा था। इकलाख उनकी रिश्तेदारियों में भी जाता रहा है।

विज्ञापन

'इलाज न कराता तो ये दिन न देखना पड़ता'

Iklak had 100 Ads-year-old relationship with the accused's family.

मगर एक गलतफहमी की घटना ने उनको अपने ही परिवार के लोगों के सामने गुनहगार साबित कर दिया है। इसका सबूत देते-देते वह थक गए हैं लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है।

विशाल और शिवम के दादा रामपाल का कहना है कि वह अपने पिता के समय से ही उसे रिश्ते को निभाते आ रहे हैं और इकलाख उनका भतीजा लगता था और परिवार के सदस्य की तरह ही उनके साथ आता-जाता था।

संजय राणा का कहना है कि कुछ दिन पहले तक उसके बेटे विशाल का इलाज चलता रहा है। उसके साथ एक हादसा हो गया था, जिसमें उसे ठीक कराने में 27 लाख रुपये लगे थे। अब सोचकर परेशान हूं कि काश उसका इलाज न कराता तो वह बीमार ही घर पर तो रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed