{"_id":"6ac26bd61339e186080e05e6","slug":"iit-student-who-attempted-suicide-two-months-ago-dies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157835-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईटी के छात्र ने दो माह पहले किया था खुदकुशी का प्रयास, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईटी के छात्र ने दो माह पहले किया था खुदकुशी का प्रयास, मौत
विज्ञापन
बीमारियों से परेशान पीएचडी छात्र ने मुनिरका में किराये के मकान के बाथरूम में खुदकुशी का किया था प्रयास
- किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के पीएचडी छात्र मनीष आनंद ने मुनिरका स्थित अपने आवास में खुदकुशी का प्रयास किया था। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मनीष की शनिवार को एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह किडनी और लीवर की गंभीर बीमारियों के कारण परेशान थे।
मूलरूप से पूर्णिया, बिहार के निवासी मनीष ने करीब दो महीने पहले मुनिरका में अपने किराये के घर में खुद को बाथरूम में बंद कर क्षति पहुंचाई थी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और एम्स में भर्ती कराया था। किशनगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस को भी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। मनीष का बड़ा भाई 2025 बैच का आईएफएस अधिकारी है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 4 अक्तूबर को किशनगढ़ पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतक छात्र 18 अगस्त को मुनिरका गांव में किराये के घर में बेहोश और घायल हालत में मिला था। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पड़ोसियों ने तोड़ा था। 45 दिनों से अधिक इलाज के बाद 3 अक्तूबर को एम्स में उनकी मौत हुई। यह घटना आईआईटी दिल्ली कैंपस के अंदर नहीं हुई थी।