‘मेरे बेटे को बिजली का करंट दिया गया’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस समय बताया गया था कि छात्र सेक्टर-121 स्थित आठवीं मंजिल से कूद गया। वहां उसकी बुआ के लड़के का फ्लैट है। इसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
महावीर शर्मा का आरोप है कि उसका बेटा कूदा नहीं है बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसका मूल प्रमाण पत्र भी जलाने की कोशिश की गई है।
उसके शरीर पर चोट के काफी गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे साबित होता है कि उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बता दें कि अंचल माता-पिता का इकलौता बेटा था और आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रहा था। वह चौड़ा गांव सेक्टर-22 में रहता था।
शरीर पे थे कई निशान
आईआईटी छात्र अंचल भारद्वाज (23) की मौत के मामले में पिता महावीर शर्मा का कहना है कि उनके बेटे को बिजली का करंट देकर प्रताड़ित किया गया है। उसके हाथ पर मिले काले निशान शॉक देने की कहानी बता रहे हैं।
उसके शरीर पर मारपीट के भी कई निशान हैं। इससे पता चलता है कि उसको काफी प्रताड़ित किया गया। सेक्टर-58 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत में बतौर टीचर कार्यरत महावीर शर्मा ने बताया कि पहले तो उनके बेटे पर ज्वैलरी लेने का झूठा आरोप लगाया गया और इसके बाद काफी मारपीट की गई। मामला 3 अक्तूबर का है।
उस समय बताया गया था कि छात्र सेक्टर-121 स्थित आठवीं मंजिल से कूद गया। वहां उसकी बुआ के लड़के का फ्लैट है। इसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।