फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   iit madras scientists develops smartwatch tracker to identify symptoms of covid-19

अब स्मार्टवॉच ट्रैकर से कोविड-19 के लक्षणों की जल्द होगी पहचान

Sun, 31 May 2020 04:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 31 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
iit madras scientists develops smartwatch tracker to identify symptoms of covid-19
आईआईटी मद्रास - फोटो : सोशल मीडिया

आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिकों ने कोविड 19 की जल्द पहचान करने वाला स्मार्ट वॉच ट्रैकर बनाया है। यह स्मार्टवॉच ट्रैकर शरीर के तापमान, हार्टबीट और सेचुरेशन के आधार पर अलर्ट जारी करता है। खास बात यह है कि यह स्मार्टवॉच ट्रैकर ब्लूटूथ केमाध्यम से हर समय आपके मोबाइल से म्यूस हेल्थ ऐप के माध्यम से कंनेक्ट रहता है। इससे शरीर का तापमान, हार्टबीट, सेचुरेनशन की जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर मिल जाती है। जून के आखिर तक यह रियल टाइम अलर्ट देने वाला स्मार्टवॉच टै्रकर मार्केट में आ जाएगा। इसकी कीमत 3500 रुपये होगी।

विज्ञापन


आईआईटी मद्रास-इंक्यूबेटिड स्टार्टअप के तहत कोविड-19 की जल्द पहचान वाला स्मार्ट वॉच ट्रैकर बनाया गया है। यह देखने में सामान्य घड़ी की तरह लगता है। इस स्मार्ट वॉच ट्रैकर को कलाई में घड़ी की तरह पहनना होगा। यह त्वचा के माध्यम से शरीर का तापमान, ह्दय गति और एचपीओ २(ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन ) आदि की निगरानी करता है। यह शरीर के तापमान की निगरानी करता है, इसके आधार पर यह अलर्ट जारी होता है। यह ट्रैकर आरोग्य सेतू ऐप से भी नोटिफिकेशन ले सकता है।  जैसे ही कोई व्यक्ति कंटेनमेंट जोन में प्रवेश करता है तो उसे सावधान रहने का अलर्ट भी जारी कर देगा।
विज्ञापन


कंज्यूमेक्स इंडस्ट्री के सीओओ और हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख के.प्रत्युषा के मुताबिक, इस तकनीक को बनाने का मकसद कोविड 19 के जल्द लक्षणों की पहचान करना है। इसके माध्यम से व्यक्ति को खुद ही पता लग जाएगा तो वह अपनी जांच करवा सकता है। इसके कारण अन्य लोगों में संक्रमण नहीं फैलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, म्यूस हेल्थ ऐप के  सीपीओ अजय यथिंद्र के मुताबिक, हमारा ऐप दूसरे ऐप से भी सूचना ले सकेगा। ऐप के माध्यम से ट्रैकर कंपन करेगा और एलईडी लाइट से संकेत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed