फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   iit gives approval of multilevel parking in noida

नोएडा में मल्टीलेवल कार पार्किंग को IIT से हरी झंडी

Sun, 30 Mar 2014 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 30 Mar 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
iit gives approval of multilevel parking in noida

नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन पर प्रस्तावित मल्टीलेवल कार पार्किंग के एस्टीमेट को आईआईटी दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है। आईआईटी ने 502 करोड़ रुपये के एस्टीमेट पर अपनी सहमति दे दी है।

विज्ञापन


दरअसल, दस करोड़ रुपये से अधिक वाले प्रोजेक्ट पर आईआईटी दिल्ली से अप्रूवल लेना होता है। प्राधिकरण ने पार्किंग का एस्टीमेट आईआईटी को भेजा था। आईआईटी ने इस पर अप्रूवल दे दिया है। अब इस पर चेयरमैन की स्वीकृति लेकर टेंडर जारी किया जाएगा। करीब 30 हजार वर्ग मीटर में बनने वाली इस पार्किंग में सात हजार कारें एक साथ खड़ी हो सकेंगी।
विज्ञापन


23 मंजिला इस इमारत में नीचे के सात फ्लोर पार्किंग के लिए इस्तेमाल होंगे। बाकी के फ्लोर ऑफिस, रेस्टोरेंट, बैंक एटीएम आदि के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। इसे बनाने में ढाई से तीन साल लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 18 में पार्किंग पर चल रहा काम
सेक्टर 18 में भी मल्टीलेवल कार पार्किंग निर्माणाधीन है। करीब 19000 वर्ग मीटर एरिया में बन रही इस पार्किंग में लगभग तीन हजार कारें एक साथ खड़ी हो सकेंगी।

आठ मंजिला इस इमारत का काम लगभग छह महीने से चल रहा है। अभी डेढ़ साल और लगेंगे। इसे बनाने में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह दिल्ली के हवाई अड्डे के पास स्थित पार्किंग की तर्ज पर बन रही है।

फिल्म सिटी में भूमिगत पार्किंग
फिल्म सिटी में दो मंजिला बेसमेंट कार पार्किंग भी बन रही है। इसमें 1800 कारें एक साथ खड़ी की जा सकेंगी। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम इसे बना रहा है। इसका खर्च नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा। वर्तमान में फिल्म सिटी में रोजाना 1600 कारों के खड़े होने का अनुमान है।

400 कारों की पार्किंग दलित प्रेरणा स्थल के पास
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल आने वाले पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग की समस्या जल्द खत्म होने वाली है। प्रेरणा स्थल से सटे डबल बेसमेंट पार्किंग का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस पार्किंग का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम कर रहा है। यहां करीब चार सौ कारें एक साथ खड़ी हो सकेंगी।


सेक्टर 17-18 के बीच की सड़क पर होगी पार्किंग
सेक्टर 18 में पार्किंग की मौजूदा समस्या से निपटने के लिए प्राधिकरण ने अस्थाई विकल्प भी तलाश लिया है। प्राधिकरण ने रेडीसन के पीछे सेक्टर 17 व 18 के बीच की चौड़ी सड़क के दोनों तरफ एक-एक लेन को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने का प्लान बनाया है। दोनों लेन को मिलाकर दो सौ कारें एक साथ खड़ी होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed