फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi Now students will have to pay less rupees for tuition fees of MTech PhD and MSc programs

IIT Delhi: एमटेक-पीएचडी और एमएससी प्रोग्राम की ट्यूशन फीस का अब कम पड़ेगा बोझ, जानें नया फी-स्ट्रक्चर

Sat, 03 Sep 2022 01:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Sep 2022 01:29 PM IST
सार

छात्रों के विरोध के चलते ट्यूशन फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव में बदलाव किया गया है। पहले टयूशन फीस में 150 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन आईआईटी प्रबंधन ने इस ट्यूशन और हॉस्टल फीस की बढ़ोतरी के फैसले में फेरबदल किया है।

विज्ञापन
IIT Delhi Now students will have to pay less rupees for tuition fees of MTech PhD and MSc programs
IIT Delhi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने एमटेक, पीएचडी और एमएससी प्रोग्राम में ट्यूशन फीस के फैसले को वापस ले लिया है। छात्रों के विरोध के चलते ट्यूशन फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव में बदलाव किया गया है। पहले ट्यूशन फीस में 150 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन आईआईटी प्रबंधन ने इस ट्यूशन और हॉस्टल फीस की बढ़ोतरी के फैसले में फेरबदल किया है। पहले एमटेक के छात्रों को प्रति सेमेस्टर (टयूशन, हॉस्टल समेत अन्य भत्तों सहित) 66 हजार रुपये देने थे, जोकि अब 53 हजार रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन

आईआईटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एमटेक की ट्यूशन फीस वर्ष 2017 में पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर थी। इसे 2018 में बढ़ोतरी करते हुए 10 हजार रुपये किया गया था। इसके बाद 2019 में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। जबकि 2020 और 2021 में कोविड के कारण फीस में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। अब 2022 में दूसरे सेमेस्टर से फीस बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। आईआईटी की फीस कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ट्यूशन फीस और हॉस्टल फीस समेत अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की जा रही थी, लेकिन छात्रों की मांग को देखते हुए फीस बढ़ोतरी के पहले वाले प्रस्ताव को रोलबैक करते हुए नए प्रस्ताव के तहत फीस तय की गई थी।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण बिंदू

  • पहले एमटेक के छात्रों की ट्यूशन फीस 10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर थी। नए नियम के तहत इसे 25 हजार रुपये प्रति सेेमेस्टर किया जा रहा है। इस 25 हजार रुपये की फीस को कम करते हुए 17500 रुपये प्रति सेमेस्टर किया गया है। जबकि ओवरऑल फीस (हॉस्टल, ट्यूशन समेत अन्य भत्ते) 66 हजार रुपये से कम करते हुए 53 हजार रुपये की गई है।
  • पीएचडी में ट्यूशन फीस पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर करने का फैसला लिया गया था। इसे अब 2,500 रुपये कम करते हुए 7,500 रुपये प्रति सेमेस्टर करने का फैसला लिया गया है।
  • एमएससी प्रोग्राम की ट्यूशन फीस पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर की गई थी। इसमें भी 2,500 रुपये कम कर दिया गया है। इसमें अब छात्रों को 7,500 रुपये करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed