{"_id":"6a64ac7e14e1a0e07c043dbb","slug":"iit-delhi-applications-invited-for-advanced-data-analytics-certificate-program-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147468-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली : एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स सर्टिफिकेट कार्यक्रम के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी दिल्ली : एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स सर्टिफिकेट कार्यक्रम के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
उद्योग की जरूरतों के अनुरूप डेटा-आधारित प्रबंधन कौशल विकसित करने पर होगा फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के सतत शिक्षा कार्यक्रम के तहत एडवांस्ड डाटा एनालिटिक्स मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम कार्यरत पेशेवरों, प्रबंधकों, उद्यमियों और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए तैयार किया गया है, जो डेटा एनालिटिक्स और आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकों के जरिए अपनी निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार https://ceppay.iitd.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख नौ अक्टूबर है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को डेटा आधारित प्रबंधन, बिजनेस एनालिटिक्स और आधुनिक डेटा विश्लेषण तकनीकों का व्यावहारिक एवं उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण प्रदान करना है। कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को डेटा की व्याख्या, बिजनेस इंटेलिजेंस, विश्लेषणात्मक मॉडल, डेटा-आधारित रणनीति निर्माण और प्रबंधन संबंधी निर्णय लेने की उन्नत विधियों से परिचित कराया जाएगा।
इसके साथ ही वास्तविक व्यावसायिक परिदृश्यों और केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रतिभागी अपने कार्यस्थल पर अर्जित ज्ञान का प्रभावी उपयोग कर सकें। आईआईटी दिल्ली के अनुसार यह कार्यक्रम तेजी से बढ़ती डेटा-आधारित अर्थव्यवस्था और उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्तमान में करीब हर क्षेत्र में डेटा विश्लेषण की भूमिका बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स पेशेवरों के लिए कौशल उन्नयन का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।