{"_id":"6f4047890c2c4aa49c400bb97ed60539","slug":"if-trouble-then-view-your-ticket-in-train-would-solve-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में हो दिक्कत तो देखें अपना टिकट, होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में हो दिक्कत तो देखें अपना टिकट, होगा समाधान
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 25 May 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर के दौरान यदि यात्री को किसी प्रकार की असुविधा होती है तो उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी से नंबर पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि रेलवे ने अब टिकट पर ही हेल्पलाइन नंबर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसकी शुरूआत उत्तर रेलवे ने इसी महीने से की है। यह सुविधा अब धीरे-धीरे पूरे देश में लागू कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि रेल बजट में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने यह घोषणा की थी कि यात्रियों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर होना चाहिए।
विज्ञापन
इस घोषणा को अमल में लाते हुए उत्तर रेलवे ने मई महीने से टिकटों पर पैसेंजर हेल्पलाइन नंबर ‘138’ अंकित कराना शुरू कर दिया है। रेलवे का कहना है कि इस नंबर को न केवल आरक्षित टिकटों पर लिखा जा रहा है बल्कि सामान्य टिकट पर भी इसका उल्लेख हो रहा है।
विज्ञापन
टिकट में जहां यात्रा करने की तारीख का उल्लेख किया जाता है, उसी के ठीक नीचे पैसेंजर हेल्पलाइन नंबर लिखा नजर आएगा।
ये भी मिलेगी सुविधा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पैसेंजर हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी यात्री रेलवे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकता है। इसके अलावा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की मदद ले सकता है।
यही नहीं यात्री ट्रेनों में सफाई, पानी न होना, खराब एसी, पंखे न चलना, भोजन, कोच के मेंटीनेंस या अन्य किसी प्रकार की असुविधा होने पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
रेलवे कंट्रोल यात्री से फीडबैक लेकर संबंधित विभाग को जानकारी देगा। यही नहीं यात्री की समस्या का समाधान हुआ या नहीं इसकी भी जानकारी कंट्रोल रूम के कर्मचारी यात्री से लेते रहेंगे।
कहीं से किया जा सकता है फोन- पैसेंजर हेल्पलाइन के लिए यात्री को किसी प्रकार का कोड मिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई भी यात्री अपने मोबाइल से सीधे 138 नंबर मिलाकर शिकायत दर्ज करा सकता है। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन जिस डिवीजन में पहुंचेगी वहां का कंट्रोल उक्त नंबर को कैच करेगा।