फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If Kejriwal is arrested then who will take his place name of new Chief Minister discussed in the political cir

बड़ा सवाल: अगर गिरफ्तार हुए केजरीवाल तो कौन लेगा जगह, नए मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा सियासी गलियारों में गरम

Tue, 31 Oct 2023 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Oct 2023 09:33 PM IST
सार

सियासी जानकारों का मानना है कि अगर अदालत में मामला लंबा खिंचता है तो ज्यादा संभावना इसी बात की है कि आप अपने किसी विधायक को इसकी जिम्मेदारी दे दे। मौजूदा सियासी हालात में यह बेहतर फैसला होगा।

विज्ञापन
If Kejriwal is arrested then who will take his place name of new Chief Minister discussed in the political cir
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस मिलने के साथ ही सियासी गलियारों में नए सीएम के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। खासतौर पर इसलिए भी, कि आम आदमी पार्टी (नेता) मंगलवार दिन भर मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की आशंका जताते दिखे। इसके लिए दलील पूछताछ के लिए बुलाकर दो मंत्रियों व एक सांसद की गिरफ्तारी को दी जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि ईडी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करती है तो उनकी जगह कौन लेगा।

विज्ञापन

सियासी चर्चाओं में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं कि इससे दिल्ली की आप सरकार पर कोई खतरा होगा। सरकार दिल्ली में आप की ही रहेगी। यहां सवाल सिर्फ मुख्यमंत्री की गद्दी का है। इसमें भी अभी अव्वल यही माना जा रहा है कि ईडी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं करेगी। लेकिन ऐसा होने की सूरत में भी किसी दूसरे नेता को तुरंत मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी अदालती कार्यवाही का रुख देखेगी। जिस तरह दावे के साथ आप नेता पूरे घटनाक्रम को साजिश करार दे रहे हैं, उसमें माना जा रहा है कि अदालत से राहत मिल जाए। लेकिन अगर मामला इसके उलट होता है तो कानूनी प्रावधानों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी जानकारों का मानना है कि अगर अदालत में मामला लंबा खिंचता है तो ज्यादा संभावना इसी बात की है कि आप अपने किसी विधायक को इसकी जिम्मेदारी दे दे। मौजूदा सियासी हालात में यह बेहतर फैसला होगा। वजह यह कि अगर किसी ऐसे नेता का नाम आप मुख्यमंत्री के तौर पर लाती है, जो विधायक नहीं है तो उसे छह माह के भीतर चुनाव लड़ना पड़ेगा। लेकिन फिलहाल आप के लिए चुनावी मैदान में जाना सियासी तौर पर नुकसानदेह भी हो सकता है। आप शायद ही इस तरह को कोई फंसने वाला फैसला ले। वह सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने की रणनीति पर काम करेगी।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार हुए आप नेता
आप नेता जिस तरह मंगलवार मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की आशंका जता रहे हैं, उसके पीछे पूछताछ के दौरान गिरफ्तारी का इतिहास रहा है। शराब घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। यही वजह है कि पार्टी मुख्यमंत्री के गिरफ्तार होने की आशंका जाहिर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed