फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   if akhtar have bullet proof vest than his life could be safe

चूक पड़ी भारी, बुलेट प्रूफ जैकेट होती तो बच जाती अख्तर की जान

Tue, 26 Apr 2016 05:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 26 Apr 2016 05:41 AM IST
विज्ञापन
if akhtar have bullet proof vest than his life could be safe
दादरी में दरोगा शहीद - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

बदमाशों की सूचना पर पहुंची पुलिस यदि बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होती तो दारोगा अख्तर खान की जान बच सकती थी। लेकिन पुलिस की यह चूक  दारोगा पर भारी पड़ गई। बदमाशों ने जिन हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की है, वे आधुनिक नहीं थे।

विज्ञापन


मौके से 12 और 315 बोर के कारतूस बरामद किए गए हैं। दरअसल, पुलिस विभाग हर थाने में बुलेट प्रूफ जैकेट का इंतजाम रखता है। अगर किसी इलाके में ज्यादा अपराध होते हैं या अपराधियों की संख्या अधिक होती है तो थाने में उसी हिसाब से बुलेट प्रूफ जैकेट मौजूद रहती हैं।
विज्ञापन


दादरी कोतवाली में भी बुलेट प्रूफ  जैकेट का  इंतजाम था। अब सवाल उठता है कि जब पुलिस को यह जानकारी मिल गई थी कि नई आबादी की तंग गलियों में बदमाश छिपे हैं। पुलिस को यह भी पता था कि वहां पहले भी कई बार दबिश के दौरान पुलिस पर फायरिंग होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी पुलिसकर्मी के सिर पर हेल्मट भी नहीं था

if akhtar have bullet proof vest than his life could be safe
दादरी में दरोगा शहीद - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

इसके बाद भी जब दबिश दी गई तो कोई भी पुलिस वाला बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहने था। किसी के सिर पर हेल्मट भी नहीं था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरण एस ने बताया कि पुलिस को दबिश के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

नई आबादी में मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मियों का जैकेट न पहनना बड़ी चूक रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मौकेपर पुलिस को 12 और 315 बोल के कारतूस मिले हैं।

इससे साफ है कि बदमाशों ने तमंचा जैसे देशी हथियारों का ही प्रयोग किया है।  मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed