फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   identify the dead body of girl found on railway track in palwal

पलवलः अज्ञात लड़की के शव की हुई पहचान, रविवार को रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली थी लाश

Mon, 03 Jun 2019 06:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
identify the dead body of girl found on railway track in palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

असावटी के मध्य रेलवे लाइन पर दो जून की सुबह मृत अवस्था में मिली अज्ञात लड़की की पहचान सुनहरी का नंगला (बागपुर) निवासी रोशनी के रूप में हो गई है। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत देकर गांव निवासी दो युवकों पर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और उसे मारकर शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया गया। जिससे कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। आरोपियों ने फोन से मृतका के परिजनों को मैसेज भी भेजा है कि आपकी लड़की का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। जीआरपी ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि दो जून की सुबह पलवल-असावटी के मध्य रेलवे लाइन पर एक 16-17 वर्षीय अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ था। लड़की का सिर धड़ से अलग था। जिससे प्राथमिक दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा था। शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। आरोपियों द्वारा भेजे गए फोन मैसेज की सूचना मिलते ही सुनहरी का नंगला (बागपुर) के लोग तीन जून को सिविल अस्पताल पहुंच गए और शव की शिनाख्त रोशनी पुत्री किरणपाल के रुप कर ली। 
विज्ञापन


मृतका के पिता किरणपाल ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी रोशनी दो वर्ष पूर्व दसवीं कक्षा में फेल हो गई थी जिससे उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। एक जून की रात गांव निवासी नरेश व विनोद ने रोशनी का घर से अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद रोशनी की हत्या कर दी और शव को पलवल-असावटी के मध्य रेलवे लाइन पर डाल दिया। जिससे की मामला आत्महत्या का लगे। आरोपियों ने दो जून को पीड़ित के पास फोन से मैसेज भी भेजा है कि आपकी लड़की का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed