फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Identification of boys who threaten girls with collective misconduct

बॉयज लॉकर रूम मामलाः लड़कियों को सामूहिक दुराचार की धमकी देने वाले लड़कों की पहचान

Sat, 09 May 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 May 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
Identification of boys who threaten girls with collective misconduct
लॉकर रूम - फोटो : self

बॉयज लॉकर रूम मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने लड़कियों को सामूहिक दुराचार की धमकी देने वाले दो लड़कों की पहचान कर ली है। दोनों ही लड़के नाबालिग हैं। साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार को दोनों के घर जाकर घंटों पूछताछ की। वहीं, इंस्टाग्राम ने साइबर सेल को रिपोर्ट का कुछ हिस्सा शुक्रवार को भेज दिया है। साइबर सेल के अधिकारियों ने रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बॉयज लॉकर रूम मामला सामने आने के बाद ग्रुप के कुछ लड़कों ने स्नैपचैट पर चैटिंग कर उन लड़कियों को सामूहिक दुराचार की धमकी दी थी जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले को वायरल किया था। अधिकारी ने बताया कि स्नैपचैट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर आ गया था। 
विज्ञापन


इस स्क्रीन शॉट के आधार पर पता लगा कि लड़कियों को को धमकी देने वाले कई लड़के हैं। स्क्रीन शॉट से आरोपी लड़कों के आईपी एड्रेस आ गए थे। इस आधार पर दो लड़कों की पहचान हुई है। दोनों लड़के नाबालिग हैं और दक्षिण दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों दक्षिण दिल्ली के नामी स्कूलों में पढ़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लड़कों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि लड़कियों के साथ सामूहिक दुराचार की बात हुई थी। पुलिस इन लड़कों से पूछताछ के आधार पर धमकी देने वाले मुख्य आरोपी का पता लगा रही है। 


दूसरी तरफ इंस्टाग्राम ने दिल्ली पुलिस को बॉयज लॉकर रूम मामले में डिटेल भेज दी है। साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंस्टाग्राम ने जो जानकारी मांगी थी उसका छोटा सा हिस्सा भेजा है। इंस्टाग्राम ने तीन लड़कों के आईपी बताए हैं। अब पुलिस आईपी से इन लड़कों की जल्द ही पता लगा लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed