फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Icy winds chill Delhi, temperature may rise today

बर्फीली हवाओं ने दिल्ली को किया सर्द, लेकिन आज बढ़ सकता है तापमान

Sun, 26 Jan 2020 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
Icy winds chill Delhi, temperature may rise today
demo pic

पहाड़ों से दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच रही बर्फीली हवाओं ने खिली धूप में भी लोगों को ठंड से कांपने पर मजबूर कर दिया। शनिवार तड़के का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


हालांकि, धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गणतंत्र दिवस पर हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन 28 और 29 जनवरी को हल्की बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी थी। इससे पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्लीवालों ने भी महसूस किया। तड़के न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 4.8 पर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 21.4 रहा। मौसम विभाग को पूर्वानुमान है कि रविवार गणतंत्र दिवस पर हवा की दिशा दक्षिणी होगी। वहीं, सुबह कोहरा घना रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।  


हवा की दिशा बदलने और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा। 

28 व 29 को हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 व 29 जनवरी का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोनों दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। वहीं, हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट का अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed