{"_id":"592864794f1c1b260c537241","slug":"icse-isc-class-10th-and-12th-board-examination-result-2017-to-be-announced-on-29th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 मई को आएंगे ICSE-ISC बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट, इस बार मिलेगी डिजिटल मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 मई को आएंगे ICSE-ISC बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट, इस बार मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 May 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
ICSE-ISC रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 29 मई, सोमवार को आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) के नतीजे घोषित करेगा। सीआईएससीई के मुताबिक, रिजल्ट 29 मई को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र सीआईएससीई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
छात्र इसबार अपना डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी देख सकेंगे। क्योंकि, बोर्ड इसबार सर्टिफिकेट और मार्कशीट का डिजिटल वर्जन भी जारी करेगा।
सीआईएससीई तीन परीक्षाएं आयोजित करता है। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं), द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं) और सर्टिफिकेट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (CVE)।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट 98.50 फीसदी रही, जबकि आईएससी का रिजल्ट 96.46 फीसदी रहा था।
इसके पहले आईसीएसई के रिजल्ट 15 मई को आने थे, लेकिन सीआईएसई बोर्ड ने साफ किया था रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे के पहले इसकी जानकारी दी जाएगी।