फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   i was off from social media but hang out in every fifteen days with my friends says tina dabi

आखिर क्यों आईएएस टॉपर टीना ने एक साल तक डिएक्टीवेट रखा अपना फेसबुक अकाउंट

Thu, 12 May 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
i was off from social media but hang out in every fifteen days with my friends says tina dabi
टीना डाबी

छोटी सी उम्र में आईएएस जैसी परीक्षा में टॉप करना वो भी पहली ही बार में ये कोई छोटी बात नहीं है। लेकिन इसे कर दिखाया है दिल्ली की कुड़ी टीना डाबी ने जो अब भी अपनी सफलता को महसूस करने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जबसे यूपीएससी के परीक्षा परिणाम आए हैं तब से ही वो लोगों के फोन कॉल्स अटेंड कर रही हैं और धीरे-धीरे अपनी उपलब्धि की अहमियत समझ रही हैं।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से राजनीति विज्ञान में स्तानतक करने वाली टीना बताती हैं कि, उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन 20 साल की आयु में ही कर ली थी लेकिन 21 साल का न होने के कारण वह यूपीएससी की परीक्षा में नहीं बैठ सकती थीं। इसी वजह से उन्होंने एक साल तक कोचिंग ली और 2015 में सिविल सेवा की परीक्षा के लिए अप्लाई किया।

विज्ञापन

'कई चीजें हम उम्र के साथ सीखते हैं'

i was off from social media but hang out in every fifteen days with my friends says tina dabi
टीना डाबी

टीना का कहना है कि कोई किसी भी कॉलेज से पढ़े वो हमेशा अपने कॉलेज को बेस्ट ही बताता है। हम जो अपने कॉलेज लाइफ में पढ़ते हैं वो हमारे साथ जीवनभर रहता है। पर मैं कहूंगी कि लेडी श्रीराम के छात्रों की नींव काफी मजबूत होती है।

टीना इस बात को मानती हैं कि उनकी ये रैंकिंग उनकी जिंदगी बदलने वाली है। वो कहती हैं कि यह थोड़ा डरावना भी है। मुझे लगता है कि अपने बैच की बच्ची रहूंगी क्योंकि कई ऐसी चीजें होती हैं जो आप वक्त के साथ सीखते हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि मेरे सीनीयर्स मुझे गाइड करते रहेंगे।

टीना को लगता है उसने उन लोगों के लिए एक उदाहरण पेश किया है जो इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। वो कहती हैं कि अगर हम कठिन परिश्रम करें और पूरी लगन से लगे रहें।

एक साल तक बंद रखा फेसबुक अकाउंट

i was off from social media but hang out in every fifteen days with my friends says tina dabi
टीना डाबी

टीना ने ये भी बताया कि उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वो सोशल मीडिया से भी दूर हो गई थीं लेकिन उसने मंगलवार को अपना फेसबुक अकाउंट एक्टिवेट कर दिया। हां लेकिन ऐसा नहीं था कि उन्होंने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया हो।

वो हर 15 दिन पर अपने ‌दोस्तों से मिलने जाती थीं और टिपिकल दिल्ली गर्ल की तरह शॉपिंग भी करती थीं। टीना सीपी के गोल मार्केट में रहती हैं और वो इसी जगह पर अक्सर दोस्तों के साथ घूमने जाती हैं।

वो कहती हैं कि अगर उन्हें कोई एक्सेसरी लेनी होती है तो वो दिल्ली हाट जाती हैं लेकिन अगर उन्हें वेस्टर्न वियर लेने हैं तो वो साकेत के मॉलों में जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed