फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   I am ashamed to say that Modi has completely frustrated my dream.?

'मैं शर्मिंदा हूं! मोदी को लेकर जो सपना देखा उससे निराशा मिली'

Mon, 31 Aug 2015 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Aug 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
I am ashamed to say that Modi has completely frustrated my dream.?

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी आज वन रैंक वन पेंशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों के समर्थन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए सैनिकों के समर्थन की अपील की।

विज्ञापन


जेठमलानी ने जंतर-मंतर पर कहा कि मैं भाजपा का संस्थापक सदस्य रहा हूं, लेकिन बाद में मुझे पार्टी से निकाल दिया गया। वो सब ठीक है लेकिन देश के प्रति मेरी वफादारी कम नहीं हो सकती।
विज्ञापन


जेठमलानी के मुताबिक वे पूर्व सैनिकों के बीच इसलिए आए क्योंकि वे आश्वसत कराना चाहते हैं कि उनकी जीवन में को महत्तवाकांक्षा नहीं है। वे सिर्फ जो प्यार और सम्मान देश की जनता से उन्हें मिला है, उसके लिए कुछ करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वित्त मंत्री आपके और राष्ट्र के दुश्मन हैं'

I am ashamed to say that Modi has completely frustrated my dream.?

जेठमलानी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मैं शर्मिंदा हूं क्योंकि मोदी को लेकर मैनें जो सपना देखा था उस पर पीएम खरे नहीं उतर पाए और मुझे निराशा हाथ लगी है। वित्त मंत्री आपके (पूर्व सैनिकों) दुश्मन हैं और देश के भी दुश्मन हैं।

ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनेता इस समय राष्ट्र को नीचा दिखा रहे हैं। मैं यह कहते हुए शर्मिंदा हूं कि मैं भी एक राजनेता हूं लेकिन उन नेताओं में से नहीं हूं, जो अपने देश और दोस्तों को भूल जाते हैं।

वहीं प्रदर्शन कर रहे रिटायर्ड मेजर जनरल सतबीर सिंह ने कहा कि हम आज भी अपना जीवन देश के लिए कुर्बान करने के लिए तैयार हैं लेकिन उनके साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed