{"_id":"5de5122d8ebc3e548e43018f","slug":"hyderabad-incident-dcw-swati-maliwal-to-sit-on-hunger-strike-demanding-death-penalty-for-rapists","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कारियों को छह महीने में फांसी दी जाए, तब तक जारी रहेगा अनशन: स्वाति मालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कारियों को छह महीने में फांसी दी जाए, तब तक जारी रहेगा अनशन: स्वाति मालीवाल
Mon, 02 Dec 2019 07:01 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Swati Maliwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हैदराबाद दुष्कर्म कांड के आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। मालीवाल अपनी मांग के समर्थन में बुधवार से अनशन पर बैठेंगी।
स्वाती मालीवाल ने कहा है, "मैं कल सुबह 10 बजे जंतर मंतर पर अनशन पर बैठूंगी। मैं तब तक अनशन जारी रखूंगी जब तक मुझे केंद्र से आश्वासन नहीं मिलता कि बलात्कारियों को छह महीने के भीतर मौत की सजा दी जाएगी। पुलिस की जवाबदेही तय करनी होगी।"
विज्ञापन
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की गूंज आज संसद में भी सुनाई पड़ी। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने इस घटना की बेहद कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा देने की बात कह डाली।
महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या से व्यथित नजर आ रहीं जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को सरकार से एक निश्चित जवाब मिलना चाहिए।
हर बार कैंडल मार्च और रैलियां होती हैं, तो यह जारी क्यों है
राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह ने कहा कि मैं शर्मिंदा हूं, हैरान हूं, मैं निराश भी हूं कि इस तरह की घटनाएं पूरे देश में होती हैं। सरकार, पुलिस, सिविल सोसायटी उदासीन क्यों है? हर बार कैंडल मार्च और रैलियां होती हैं, तो यह जारी क्यों है।
विज्ञापन
Swati Maliwal, Chairperson, Delhi Commission for Women: I'll sit on hunger strike from 10 am tomorrow at Jantar Mantar. I won't get up until I get assurance from centre that rapists will be served death penalty within 6 months. Police accountability needs to be set. pic.twitter.com/69oauKVGnB
— ANI (@ANI) December 2, 2019विज्ञापन