फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband suspected wife character slit her throat and killed her

एक फोन कॉल और खुल गई गुत्थी: पत्नी पर था शक, गुस्से में रेत दिया पति ने गला; दिल्ली मर्डर केस का खुलासा

Thu, 18 Jun 2026 09:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Jun 2026 09:37 PM IST
सार

खालिद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य से संबंध हैं। इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। 13 जून दोपहर के समय आरोपी ने कहासुनी के बाद रसोई वाले चाकू से रुखसार की गला रेतकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Husband suspected wife character slit her throat and killed her
रुकसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला पुलिस ने 13 जून को गांधी नगर इलाके में महिला रुकसार (34) की गला रेतकर हत्या करने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति खालिद नबी (42) को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन

रसोई वाले चाकू से की हत्या
दरअसल खालिद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य से संबंध हैं। इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। 13 जून दोपहर के समय आरोपी ने कहासुनी के बाद रसोई वाले चाकू से रुखसार की गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में वह फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 जून को मिली थी सूचना
पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 13 जून शाम के समय पुलिस को खबर मिली कि गांधी नगर के चंदरपुरी, कैलाश नगर में एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

विज्ञापन

कैमरे में दिखा था भागते हुए खालिद
जांच में पता चला कि रुखसार का पति खालिद मौके से फरार है। पास लगे एक कैमरे में वह भागता हुआ भी दिख रहा था। फरार होते समय आरोपी अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। पुलिस ने परिजनों का बयान लिया तो पति-पत्नी के बीच विवाद का पता चला। पुलिस की गई टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की।

मुंबई में सैलून में कटिंग का काम करता था खालिद
इस बीच एक टीम को बदांयू, कर्नाटक, गोवा और मुंबई भेजा गया। दरअसल खालिद पहले मुंबई में सैलून पर कटिंग का काम करता था। उसका सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच आरोपी ने एक अज्ञात नंबर से अपने भाई को कॉल किया। उसके आधार पर पुलिस की टीम ने आरोपी को 16 जून को मुंबई से दबोच लिया। चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद हो गए।

15 साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चे भी हैं
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो गए थे। उसके यहां तीन बच्चे भी हैं। अक्सर रुखसार का भतीजा इनके घर आता था। वह अपनी बुआ के कुछ ज्यादा ही नजदीक था। इसी बात पर खालिद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और दोनों के बीच विवाद होता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed