{"_id":"66576acab12d33405c06f35e","slug":"husband-strangled-wife-to-death-in-noida-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को मार डाला: साफ-सफाई के दौरान पति-पत्नी में कहासुनी, गुस्से में युवक ने गला दबाकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी को मार डाला: साफ-सफाई के दौरान पति-पत्नी में कहासुनी, गुस्से में युवक ने गला दबाकर ले ली जान
Wed, 29 May 2024 11:20 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 29 May 2024 11:20 PM IST
सार
कोतवाली फेज वन पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के हरौला में मंगलवार को आपसी कहासुनी के बाद पत्नी काजल (22) की गला दबाकर हत्या कर पति राजाबाबू (25) फरार हो गया। पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों साफ सफाई करने के लिए एक कंपनी में रोज की तरह गए हुए थे। मंगलवार की घटना के बाद कोतवाली फेज वन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन
मूल रूप से शिकोहाबाद निवासी काजल (22) हरौला में पति राजाबाबू (25) के साथ रहती थी। दोनों कंपनियों में साफ सफाई का काम करते थे। दोनों ने तीन वर्ष पहले लव मैरिज की थी। मंगलवार को दोनों एक साथ सेक्टर-4 की एक कंपनी में रोज की तरफ साफ-सफाई करने गए थे। इसी दौरान दोनों पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर राजाबाबू ने पत्नी काजल की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद कंपनी के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन