फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband stabbed his wife lover to death In Noida

गर्भवती है शीतल: पति ने पत्नी के प्रेमी का किया कत्ल, फिर खुद को मारी चाकू; गमछे से चेहरा ढककर आया था शेर सिंह

Fri, 18 Jul 2025 09:30 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-63 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
husband stabbed his wife lover to death In Noida
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के 25 फुटा रोड पर एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद अपने सीने में भी चाकू मार लिया। बृहस्पतिवार रात हुई घटना के बाद पुलिस ने घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी शीतल की शादी अलीगढ़ के दादो गांव निवासी शेर सिंह से वर्ष 2011 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। नशे की आदत के कारण शीतल व शेर सिंह के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद शीतल मायके चली गई और यहां दक्षिणीपुरी के सुमित कुमार के कबाड़ के गोदाम में काम करने लगी। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गईं और एक दूसरे से प्रेम करने लगे। बाद में शीतल और सुमित नोएडा में रहने लगे। 
विज्ञापन


सुमित के पिता कालीचरण ने 25 फुटा रोड पर बेटे के लिए 30 गज का मकान खरीदा था। दो महीने पहले शेर सिंह तलाक देने के बहाने शीतल को अलीगढ़ ले गया। 12 जुलाई को जब शेर सिंह शीतल को अस्पताल लेकर गया था, तभी मौका पाकर वह वहां से भाग आई और सुमित के साथ फिर से रहने लगी। दोनों कुछ दिन हरिद्वार और वहां से दिल्ली चले गए थे। दोनों बुधवार को लौटकर नोएडा आए थे। बृहस्पतिवार रात को बिजली चले जाने के कारण सुमित और शीतल घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी गमछा से चेहरा ढककर शेर सिंह आया और सुमित पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादीशुदा था सुमित, गर्भवती है शीतल
घटना के बाद पुलिस ने शीतल से पूछताछ की तब पता चला कि वह गर्भवती है। सुमित का बच्चा उसके पेट में है। सुमित भी पहले से शादीशुदा था। उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। शीतल व सुमित शादी करने की तैयारी में थे। हालांकि शीतल व शेर सिंह के बीच तलाक नहीं हुआ था। जिस दिन से शेर सिंह को पता चला था कि उसकी पत्नी गर्भवती है, उसी दिन उसने सुमित की हत्या की योजना बनाई थी। 


पहले से ही शीतल के हैं चार बच्चे
शेर सिंह व शीतल के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बच्चे पिता शेर सिंह के साथ अलीगढ़ में रहते हैं। सबसे छोटा बच्चा मां शीतल के साथ रहता है। एसीपी वर्णिका सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद सुमित के पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शेर सिंह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। वहां पुलिस की टीम मौजूद है। शेर सिंह के ठीक होने के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed