फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband s friend misdeed a woman and then forcibly married in Dadri Greater Noida

हैवानियत की हदें पार: पति के दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म, जबरन शादी के बाद बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव

Wed, 13 Jul 2022 08:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Jul 2022 08:55 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में बेटी को जान से मारने की धमकी देकर पति के दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरन शादी की और अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Husband s friend misdeed a woman and then forcibly married in Dadri Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ पति के दोस्त ने ही शर्मनाक हरकत की। महिला की बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी यहीं नहीं रुका और उसने दोस्त की पत्नी के साथ जबरन शादी की। महिला का आरोप है कि अब आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। इस सब से तंग आकर पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।ऐसे में अब पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन

अधिवक्ता पुरुषोत्तम ने बताया कि दादरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पति के दोस्त का घर पर आना-जाना था। उसका पति कई तरह के नशे का आदी है। आरोप है कि 13 मई 2022 को उसकी आठ साल की बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया है कि इसके बाद आरोपी युवक ने उससे जबरन शादी की। शादी के बाद अब उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed