{"_id":"63382a1c9231255f06729c05","slug":"husband-kills-wife-with-knife-in-delhi-s-nawada-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पति ने चाकू से कई वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पास खड़ी मासूम देख रही थी पिता की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पति ने चाकू से कई वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पास खड़ी मासूम देख रही थी पिता की दरिंदगी
Sat, 01 Oct 2022 05:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 01 Oct 2022 05:23 PM IST
सार
शुक्रवार शाम पुलिस को दंपती के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर वहां महिला का शव मिला और आरोपी पति फरार था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नवादा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां काकरोला हाउसिंग कांप्लेक्स में एक पति ने बेटी के सामने पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम पुलिस को दंपती के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर वहां महिला का शव मिला था और आरोपी पति फरार था। मृतका की नौ साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मां पर चाकू से हमलाकर उनकी जान ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर है।
विज्ञापन