फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband gave triple talaq to his wife in gandhi nagar

दिल्लीः ट्रिपल तलाक का दूसरा मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2019 06:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
husband gave triple talaq to his wife in gandhi nagar
तीन तलाक - फोटो : फाइल फोटो

तीन तलाक पर नया कानून बनने के बाद राजधानी में ट्रिपल तलाक का दूसरा मामला सामने आया है। शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद कोई संबंध नहीं रखने का हवाला देते हुए घर से निकाल दी। पीड़िता की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने 4 ऑफ द मुस्लिम वूमेन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरेज) एक्ट-2019 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति आरिफ मलिक (22) को हिरासत में ले लिया। जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बेटे के जन्मदिन वाले दिन दिया पत्नी को तीन तलाक, महिला ने असंवैधानिक बताकर किया मानने से इनकार
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लोनी (गाजियाबाद) निवासी बबली (20) की शादी गांधी नगर निवासी आरिफ मलिक से दिसंबर 2017 में हुई थी। आरोप है कि शादी से पूर्व आरिफ के परिजनों ने उसे एमबीबीएस डॉक्टर बताया था। इसी वजह से परिवार ने दान-दहेज देने के अलावा पांच लाख रुपये कैश दिया। बाद में पता चला कि उसका पति झोलाछाप है। शादी हो जाने के बाद बबली और उसके परिवार ने कुछ नहीं बोला। उधर, आरिफ और उसका परिवार बबली के परिवार से लगातार दहेज की मांग करता रहा। कुछ दिनों से परिवार अब बड़ी कार की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः दिल्ली में पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, भाई के WhatsApp पर भेजा फतवा

परेशान होने के बाद बबली करीब आठ माह पूर्व अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को आरिफ ने कॉल कर अपनी ससुराल वालों से बबली को भेजने के लिए कहा। परिवार उसे गांधी नगर ले गया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर दोबारा कार की डिमांड की जाने लगी। पीड़िता ने इंकार किया तो शाम करीब 6.30 बजे आरोपी ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वह बबली को तलाक देता है। 

इसके बाद आरोपी ने तीन तलाक देकर बबली को चले जाने के लिए कह दिया। आरोपी ने कहा कि अब उसका बबली से कोई संबंध भी नहीं है। परिजन बबली को लेकर गांधी नगर थाने पहुंचे, जहां छानबीन के बाद आरोपी आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि फिलहाल पति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed