फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband Creates unnatural relationship with her

पति बनाता अप्राकृतिक संबंध, नंदोई ने की शर्मनाक हरकत

Wed, 01 Apr 2015 03:55 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
husband Creates unnatural relationship with her

लालची ससुराल वालों की जिस दर्दनाक कहानी को इस विवाहिता ने सुनाया वह दहला देने वाली है। दरिंदे पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और मौका मिलने पर नंद के पति ने उसके साथ घिनौनी हरकतें की।

विज्ञापन


पीड़िता ने जब इसकी शिकायत सास, ससुर और नंद से की तो उसका साथ देने की बजाय इन लोगों ने भी घर की बहु को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

पिछले चार साल से यह सब झेल रही पीड़िता से जब बर्दास्त न हुआ तो उसने ससुराल वालों की शिकायत पुलिस में करने का फैसला किया। बुधवार को पीड़िता ओल्ड फरीदाबाद पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही हो रहा अत्याचार

husband Creates unnatural relationship with her

ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 18 में रहने वाली इस युव‌ती का विवाह उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहने वाले शाहिद रजा से 2011 में हुआ।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। उस पर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाता ‌रहा।

इस दौरान उसके ससुर मोहम्मद अब्बास और उसकी सास महजबीन सहित उसकी दो नंदों फराह और निम्मी ने उसे मायके से 10 लाख रुपये, फ्लैट और कार लाने के लिए कहना शुरु किया।

नंदोई ने भी की शर्मनाक हरकत

husband Creates unnatural relationship with her

ससुराल वालों ने बहू को दहेज ने लाने के बदले शारीरिक प्रताड़नाएं दीं। यहां तक कि उसे बिना खाना पानी के रखते। इस दौरान पति उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता रहा।

पीड़िता के मुताबिक ससुराल वालों के जुल्म का दौर यहीं नहीं रुका। जब उसका नंदोई घर पर रहता तो वह भी पीड़िता के साथ अनैतिक काम करने की कोशिश करता।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed