फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband committed suicide by hanging himself after a dispute with his wife

Delhi: रात में पति-पत्नी में इस बात को लेकर हुआ झगड़ा... पिता ने भी जानकारी होने पर डांटा, युवक ने दे दी जान

Tue, 24 Jun 2025 07:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Jun 2025 07:41 PM IST
सार

मृतक फैक्टरियों में डस्टिंग का काम करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में कर लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
Husband committed suicide by hanging himself after a dispute with his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली के नरेला इलाके में पत्नी से विवाद होने पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 28 साल के हेमंत के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी ने गुल्लक में पैसे जमा किए थे, जिनको उसके पति ने खर्च कर दिया था। इस बात की शिकायत उसकी पत्नी ने अपने ससुर से की थी। जिसको लेकर युवक के पिता ने उसे डांटा था। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हेमंत अपने पिता, तीन भाई, पत्नी और दो बच्चों के साथ नरेला के विशाल एन्क्लेव इलाके में रहता था। वह भोरगढ़ स्थित फैक्टरियों में डस्टिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह पुलिस को हेमंत के फांसी लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में कर लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन करने पर पता चला कि पैसा खर्च करने को लेकर सोमवार रात उसका पत्नी से विवाद हो गया था। दरअसल उसकी पत्नी ने एक गुल्लक में 22 हजार रुपये जमा किए थे। सोमवार को उसकी पत्नी को पता चला कि गुल्लक में पैसे नहीं हैं। उसने पति से पैसे को लेकर पूछताछ की। टालमटोल करने पर उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत अपने ससुर से कर दी। 

विज्ञापन

पिता ने हेमंत को इस बात को लेकर डांटा। जिससे हेमंत नाराज हो गया। मंगलवार सुबह वह अपने भाइयों को काम पर भेजने के बाद कमरे को अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने हेमंत को फंदे से लटका हुआ देखा। पुलिस मृतक की पत्नी और पिता से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed