फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband beat up wife and attacked her with a knife for refusing to watch dirty film

पति की घिनौनी हरकत: मोबाइल पर देख रहा था अश्लील फिल्म, पत्नी से बोला- तुम भी देखो, मना करने पर बन गया हैवान

Sun, 27 Mar 2022 09:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 09:13 PM IST
सार

पीड़ित पत्नी ने बताया कि रात के 11 बजे थे। पति घर में फोन पर अश्लील फिल्म देख रहा था। इसके बाद उसने मुझे भी फिल्म दिखाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Husband beat up wife and attacked her with a knife for refusing to watch dirty film
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के अलीपुर इलाके में मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने से मना करने पर पति ने पत्नी के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं उस पर चाकू से वार कर फरार हो गया। महिला को उसके देवर और देवरानी ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस महिला के फरार पति की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


शनिवार रात पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक महिला के घायल अवस्था में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहती है। उसकी उम्र 49 साल है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 1993 में हुई थी।

विज्ञापन

बेटी की पिटाई करता था पति
शादी के बाद से ही उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। लेकिन उसने कभी इस बात की शिकायत अपने परिवार और पुलिस से नहीं की। बच्चे नहीं होने पर उसने एक बेटी को गोद लिया था। पति बेटी की पिटाई करता था। पति की गलत हरकत की वजह से उसने 20 साल की उम्र में बेटी की शादी कर दी। पति की हरकतों को देखते हुए उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है। 

 

बाल खींचकर उसकी पिटाई की
शनिवार रात 11 बजे पति घर में फोन पर अश्लील फिल्म देखने लगा और उसे भी फिल्म दिखाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पति ने उसके बाल खींचकर उसकी पिटाई कर दी और उस पर चाकू से वार कर दिया।
 

विज्ञापन

गला दबाने की कोशिश करने लगा
इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश करने लगा। उसके चिल्लाने पर देवर और देवरानी कमरे में आई। दोनों को देखकर उसका पति फरार हो गया। देवर देवरानी ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed