फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband balded his wife and five children in delhi

गुस्साए पति ने हाथ-पैर बांध पत्नी और चार बच्चों को किया गंजा

Sun, 24 Jan 2016 07:06 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
husband balded his wife and five children in delhi

नई दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटने के बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे उस्तरे से गंजा कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपने चार बच्चों को भी गंजा कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद भी उन पर जुल्म बंद नहीं हुए। एक सप्ताह तक आरोपी ने पत्नी और बच्चों को किसी से मिलने भी नहीं दिया। घटना का पता तब चला, जब पीड़ित महिला की मां वहां पहुंची।
विज्ञापन


महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय सलमा (बदला हुआ नाम) पति आफताब के साथ भजनपुरा के नूरे इलाही में रहती है। करीब सात साल पहले उनकी शादी हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा साढ़े पांच साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक कर सबको किया गंजा

husband balded his wife and five children in delhi

बताया गया है कि आफताब शादी के बाद प्रॉपर्टी का काम करता था, लेकिन फिलहाल वह बेरोजगार है। आरोप है कि वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर पत्नी को पीटता था।

साढ़े पांच साल के मासूम ने पुलिस को बताया है कि एक सप्ताह पूर्व पिता ने सलमा को बहुत पीटा और बाद में उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उस्तरे से सलमा को गंजा कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने एक-एक कर चारों बच्चों को भी गंजा कर दिया। जाफराबाद से शनिवार को जब सलमा की मां घर पहुंची तो बच्चों ने नानी को सारी बात बताई।

वह फौरन अपनी बेटी व बच्चों को लेकर भजनपुरा थाने पहुंची और आफताब की शिकायत की। छानबीन के बाद भजनपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed