फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   humiliated front of friends shot and killed in wife

दोस्तों के सामने बेइज्जत हुआ तो पत्नी को मार दी गोली

Mon, 13 Apr 2015 01:23 AM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
humiliated front of friends shot and killed in wife

नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के पारसौल गांव में एक युवक को दोस्तों के साथ घर पर शराब पीने से मना किया तो उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घटना के बाद फरार हो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पारसौल गांव के पूर्व प्रधान चंद्रभान मलिक का बेटा सुरजीत शराब का आदी है। कुछ माह पहले गांव में हुई एक मारपीट के मामले में वो जेल चला गया था और कुछ दिन पहले ही वहां से छूटकर आया था। उसके पास कुछ गलत लोगों का आना जाना हो गया था और वो शराब भी ज्यादा पीने लगा था। सुरजीत नशे में अक्सर अपनी पत्नी ममता (38) के साथ मारपीट और गाली-गलौच करता था। इसलिए ममता उसे शराब पीने से रोकती थी।
विज्ञापन


रविवार को सुरजीत अपने कुछ दोस्तों को शराब पिलाने के लिए बुलाया था। ममता ने इसका विरोध किया और कहा कि इसका बच्चों पर बुरा असर पडे़गा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोस्तों के सामने खुद को बेइज्जत होते देख उसका पारा चढ़ गया और घर में रखी अवैध पिस्टल को लाकर पत्नी पर दबाव बनाने लगा। मगर ममता ने कहा कि वह घर में उसके दोस्तों को शराब नहीं पीने देगी। इस बात से खफा होकर सुरजीत ने पत्नी के सिर पर पिस्टल तान दी और कहा कि तू नहीं मानेगी.....और गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में लगी गोली, मौके पर ही दम तोड़ा

humiliated front of friends shot and killed in wife

सिर में गोली लगने से ममता लहूलुहान होकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सुरजीत फरार हो गया। वारदात को देख रहे बच्चों ने शोर मचाया और आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर घर पर पहुंचे।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह और एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों की तहरीर पर पति को हत्या के आरोप में नामजद कराया गया है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

शराब के पैग बनवाने के लिए करता था प्रताड़ित

humiliated front of friends shot and killed in wife

ग्रामीणों की मानें तो सुरजीत घर में पत्नी को शराब के पैग बनाने के लिए कहता था और जब वह मना करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था। इसके अलावा वह नॉनवेज खाना भी बनाने के लिए ममता पर दबाव डालता था लेकिन ममता को ऐसे भोजन पसंद नहीं थे और वह मना कर देती थी।

इसलिए सुरजीत उसके साथ मारपीट करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सुरजीत रात-रात भर शराब पीता और पत्नी को अपने पास ही बिठाए रखता था। सुरजीत शराब के नशे में दिन में खुद तो सो जाता था लेकिन ममता को दिन में पशुओं और खेत का काम भी करना होता था।

एसएसपी ने बताया कि उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे रखा है कि अगर कोई व्यक्ति महिला को परेशान कर रहा है या फिर प्रताड़ित कर रहा है अथवा छेड़छाड़ कर उसके जीवन को नारकीय बना रहा ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed