{"_id":"6a54efb0d2a9addff107149c","slug":"humidity-rises-after-rain-yellow-alert-for-heavy-rain-today-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-94402-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, आज तेज बारिश का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, आज तेज बारिश का यलो अलर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बीते सप्ताह दो दिनों तक हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में 4.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है।
विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक शहर में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने की सलाह दी है।