फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Humidity increased due to light rain in Delhi maximum temperature recorded at 36.2 degrees Celsius

Weather Delhi : हल्की बारिश से बढ़ी उमस, अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज, आज भी बारिश का यलो अलर्ट

Wed, 24 Jul 2024 01:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 Jul 2024 01:24 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Humidity increased due to light rain in Delhi maximum temperature recorded at 36.2 degrees Celsius
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में दर्ज की गई। हालांकि, नई दिल्ली इलाके में बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। वहीं, मयूर विहार में 8.5, पालम में 6.6, पूसा में 6.0, पीतमपुरा में 3.5, आया नगर में 0.7 एमएम, लोदी रोड व रिज में बारिश ट्रेस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य है। वहीं, शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 95 से 65 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आया नगर में 35 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम व लोधी रोड में 35, रिज में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed