फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida Fire News: huge fire at metro power sub station in greater noida sector 148 all detail fire brigade at spot

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 148 मेट्रो के विद्युत सब स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Wed, 19 Aug 2020 10:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 Aug 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida Fire News: huge fire at metro power sub station in greater noida sector 148 all detail fire brigade at spot
ग्रेटर नोएडा में आग: मेट्रो के विद्युत सब स्टेशन में लगी आग - फोटो : जेपी शर्मा

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 148 मेट्रो के विद्युत सब स्टेशन में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित 400 केवी के विद्युत सबस्टेशन में यह आग लगी है। यह सबस्टेशन मार्च 2018 में ऑपरेशन के लिए शुरू हुआ था। इसी विद्युत स्टेशन की बिजली से डिपो मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन तक 10 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल शुरू हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह अचानक विद्युत सब स्टेशन में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नाॅलेज पार्क ने जानकारी दी है कि, 19 अगस्त को सुबह लगभग 8:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-148 के पास बने एनपीसीएल के बिजली घर में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि फायर सर्विस की मदद से आग बुझाने का प्रयास जारी है।

एक घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
विद्युत सब स्टेशन में आग लगने के कारण ग्रेटर नोएडा नोएडा के कई सेक्टरों व सोसायटी में एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई। एनपीसीएल के जीएम सारनाथ गांगुली का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के 300 मेगावाट में से 100 मेगावाट बिजली आपूर्ति इसी सब स्टेशन से होती है।


इसके अलावा नोएडा में भी इस स्टेशन से आपूर्ति की जाती है। करीब 1 घंटे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही थी, जिसे बहाल कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशन के लिए भी बिजली आपूर्ति इसी सब स्टेशन से होती है। हालांकि इसके लिए दूसरा ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed