{"_id":"58f634194f1c1b0b5247108f","slug":"huda-seized-sanflag-hospital-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा ने जब्त किया सनफ्लैग अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा ने जब्त किया सनफ्लैग अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए एसआरएस ग्रुप को बेची गई ट्रस्ट की जमीन पर बने सनफ्लैग अस्पताल को हुडा ने रिज्यूम (जब्त) कर लिया है। मंडलायुक्त डॉ. डी सुरेश के आदेश के बाद मंगलवार को एस्टेट ऑफिसर महावीर प्रसाद ने जमीन जब्त करने के आदेश जारी किए। हुडा की ओर से जमीन को रिज्यूम किए जाने के नोटिस भी एक दो दिन में अस्पताल परिसर में चस्पा कर दिए जाएंगे।
मालूम हो कि दिल्ली के एक ट्रस्ट ने सेक्टर-16ए में अस्पताल खोलने के लिए 1996 में सरकार से महज पंद्रह लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन ली। सरकार की शर्त थी कि ट्रस्ट की यह जमीन तीसरे पक्ष को नहीं बेची जाएगी। डेढ़ साल पहले ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पदेन सदस्यों जिला उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से छिपाकर अस्पताल और यह जमीन एसआरएस ग्रुप को बेच दी।
एसआरएस ग्रुप ने टेकओवर करते ही काम कर रहे 150 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से की। इसके बाद मामले की जांच मंडलायुक्त डी सुरेश को सौंपी गई। सरकारी शर्तों का उल्लंघन पाए जाने के बाद जमीन को रिज्यूम करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को एस्टेट ऑफिसर महावीर प्रसाद को आदेश जारी किए। अब यह जमीन हुडा की संपत्ति हो गई है। हुडा एस्टेट ऑफिसर महावीर प्रसाद ने बताया कि सनफ्लैग अस्पताल की जमीन को लेकर कई अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसके चलते जमीन को रिज्यूम करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को इस विषय में अस्पताल की बिल्डिंग पर नोटिस भी लगा दिए जाएंगे।