{"_id":"4c9db972025226fe7f7666c54f6ed47c","slug":"huda-s-first-sector-will-be-in-hodal","type":"story","status":"publish","title_hn":"होडल में बसेगा हुडा का पहला सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होडल में बसेगा हुडा का पहला सेक्टर
कुंदन तिवारी, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा-यूपी बॉर्डर के लोगों का हुडा सेक्टर में रहने का सपना जल्द पूरा होगा। हुडा ने होडल में अपना पहला सेक्टर काटने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसके तहत नूंह-पुन्हाना मोड़ पर करीब 440 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की योजना है। इसका प्रस्ताव तैयार कर हुडा ने प्रदेश सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है।
लंबे समय से यूपी-हरियाणा बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों की प्रदेश सरकार से मांग थी कि उनके यहां भी हुडा के रिहायशी सेक्टर तैयार किए जाएं।
इससे क्षेत्र का विकास हो सके और प्रदेश के अंतिम छोर तक लोग सेक्टरों में रहने का लाभ ले सकें। होडल पलवल जिले का खंड है। इस खंड में अभी तक कोई सेक्टर नहीं बना है।
विज्ञापन
पलवल जिले में सेक्टर-2, 12 व 21 बने हैं। वहीं पलवल के पृथला में दो और रिहायशी सेक्टरों को काटने का प्रस्ताव हुडा की ओर से सरकार को भेजा जा चुका है।
अधिकारियों के मुताबिक होडल का पहला रिहायशी सेक्टर-4 के नाम से बनेगा। जमीन अधिग्रहण के बाद हुडा तय करेगा कि इसमें कितने-कितने गज के कितने प्लॉट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
हरियाणा बॉर्डर के पास हुडा सेक्टर को बसाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेक्शन चार की कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह गहलोत, भूमि अर्जन अधिकारी, हुडा फरीदाबाद