फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how gautam budh nagar will fight corona war testing is so slow

ऐसे कैसे मिलेगी नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सही कोरोना रिपोर्ट, किसी-किसी दिन नहीं ले रहे एक भी नमूना

Tue, 12 May 2020 06:26 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 12 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
how gautam budh nagar will fight corona war testing is so slow
कोरोना वायरस टेस्टिंग सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

18 लाख से अधिक है जनपद की जनसंख्या, अब तक केवल 4034 लोगों के ही टेस्ट हुए

विज्ञापन

अब तक 224 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, लेकिन जिस अनुपात में मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उस अनुपात में कोरोना टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। 18 लाख से अधिक जनसंख्या वाले जिले में अब तक सिर्फ 4034 टेस्ट ही हो पाए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण को रोकने के लिए टेस्टिंग जरूरी है, ताकि मरीज मिलते ही तुरंत इलाज शुरू हो सके।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को नहीं लिया गया एक भी नमूना 
कई देशों ने ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग तकनीक को अपनाकर ही कोरोना का ग्राफ कम किया है। लेकिन जिले में टेस्टिंग सुविधा काफी नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग नमूने लेने से बच रहा है। 11 मई को विभाग ने एक भी सैंपल जांच के लिए नहीं लिया। 10 मई को सिर्फ 53 लोगों के सैंपल जांच के भरे थे।
विज्ञापन


वहीं, 9 मई को केवल 83 सैंपल लिए गए थे। 5 मई तक स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कुल 3722 सैंपल जांच के लिए भरे गए थे और 11 मई तक 4034 सैंपल लिए गए थे। यानी 6 दिनों में सिर्फ 312 नमूने लिए गए। यह गिनती जिले की जनसंख्या के अनुसार से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा आबादी वालों सेक्टरों में कैसे हो पाएगी जांच
सेक्टर-8, 9, 22, 74 और 137 समेत कई सेक्टरों में काफी पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसमें काफी पॉजिटिव मरीज ऐसे थे, जिनमें वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे थे। सिर्फ पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के आधार पर इनकी जांच की गई थी। ऐसे में अन्य मरीज भी हो सकते हैं, जिसमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं, लेकिन यह दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं।


चाइल्ड पीजीआई पर टिकी निगाहें
चाइल्ड पीजीआई में आज से कोरोना की टेस्टिंग शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि शुरुआत में प्रतिदिन 50 से 100 करीब नमूनों की जांच होगी। उसके बाद टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। यहां पर 12 घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी। चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. डीके गुप्ता का कहना है कि मंगलवार से टेस्ट शुरू हो जाएंगे। धीरे-धीरे करके टेस्टों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

तारीख    कुल लिए गए सैंपल    एक दिन में लिए गए सैंपल
1 मई    3618    26
2 मई    3664    46
3 मई    3697    33
4 मई    3722    25
5 मई    3722    0
6 मई    3809    87
7 मई    3854    45
8 मई    3898    44
9 मई    3981    83
10 मई    4034    53
11 मई    4034    0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed