{"_id":"96630a4498a9daff4001b20b06594975","slug":"house-allotment-for-border-security-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF जवानों को मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF जवानों को मिलेगा आशियाना
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 24 Feb 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
भोंडसी स्थित बीएसएफ 150 बटालियन के जवानों को भी आशियाना मिलेगा। भोंडसी कैंपस में आवासीय परिसर का उद्घाटन रविवार को बीएसएफ महानिदेशक सुभाष जोशी ने किया।
विज्ञापन
जोशी ने बताया कि 150 बटालियन में तीन बैरक शुरू किए गए है। इनमें 200 जवानों के रहने की व्यवस्था की गई है। जवानों के रहने के अलावा खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर भारत में कई बटालियन शुरू की जाएगी। इस दौरान बावा की अध्यक्षा सुधा जोशी ने शहीदों के आश्रित परिवारों के लिए नवनिर्मित आवास का भी उद्घाटन किया। इसमें 150 बटालियन के कमांडेंट केसी जाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन