फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospital running without registration in Hapur sealed

Hapur: धौलाना में बिना रजिस्ट्रेशन के चलता मिला अस्पताल, विभाग ने किया सील; नौ अस्पतालों को थमाया नोटिस

Mon, 03 Jun 2024 08:29 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 03 Jun 2024 08:29 PM IST
सार

हापुड़ जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे आईएम हॉस्पिटल को सील कर दिया है। वहीं, अन्य कई अस्पतालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
 

विज्ञापन
Hospital running without registration in Hapur sealed
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान धौलाना थाने के समीप बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे आईएम हॉस्पिटल को सील कर दिया है। इसके अलावा अन्य कई अस्पतालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि धौलाना थाना के पास बिना पंजीकरण चल रहे आईएम नर्सिंग होम को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद वार्ड बॉय ने बताया कि गांव देहरा निवासी डॉ. शाहरुख व गांव खिचरा निवासी इरफान द्वारा अस्पताल संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आठ अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन व विभिन्न मानकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें गांव पिपलैंडा में संचालित न्यूजलाईफ अस्पताल, खुशी हास्पिटल, अल हयात अस्पताल, ग्राम खिचरा में सनराईज अस्पताल, नफीस जनता, धौलाना में आईएम हास्पिटल, राज नर्सिंग होम, सुमित्रा हॉस्पिटल, समाना मोड़ स्थित सविता नर्सिंग होम समेत नौ अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन व विभिन्न मानकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed