फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Horrible incident in Delhi A man was burnt by pouring petrol on him

दिल्ली में खौफनाक वारदात: पेट्रोल डाल युवक को जलाया, मुनक नहर के किनारे मिला शव; शरीर पर लिपटे थे तार और कपड़े

Tue, 08 Oct 2024 07:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Oct 2024 07:03 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज आदि नहीं मिला है जिससे पहचान की जा सके। मौके पर पेट्रोल जैसी गंध वाली एक प्लास्टिक की बोतल और एक माचिस बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Horrible incident in Delhi A man was burnt by pouring petrol on him
दिल्ली में खौफनाक वारदात - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के बादली क्षेत्र में मुनक नहर किनारे एक युवक का जला हुआ शव मिला है। तार और कपड़ों से लिपटे हुए शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में रिपोर्ट कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पेट्रोल डालकर युवक को जलाया गया है।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 06:31 बजे एक राहगीर ने को नहर के किनारे शव होने की जानकारी पुलिस को दी। बताया गया कि बड़ा खेड़ा नहर वाले रोड पर एक शव पूरी तरह से जला हुआ पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल पर एफएसएल व क्राइम टीम को बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज आदि नहीं मिला है जिससे पहचान की जा सके। मौके पर पेट्रोल जैसी गंध वाली एक प्लास्टिक की बोतल और एक माचिस बरामद की गई है। शव पर तार और कुछ कपड़े लिपटे हुए पाए गए हैं। फिलहाल शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों को पता चलेगा। यह भी हो सकता है हत्या करने के बाद शव पर पेट्रोल डालकर जलाया गया हो। हालांकि शुरुआती जांच में पेट्रोल डालकर हत्या करने की आशंका है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस...
मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह युवक यहां तक कैसे पहुंचा। साथ ही वाहनों की आवाजाही आदि के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दिल्ली के साथ ही हरियाणा पुलिस को भी शव के फोटो साझा किए गए हैं। ताकि उसकी पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed