फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   honeytrap Three arrested for posing as fake policemen in honeytrap

Honeytrap: लोगों को कमरे में बुलाती थी महिला, फिर तीन 'पुलिसवाले' देते थे दबिश, इसके बाद होता था खेल

Thu, 23 Jun 2022 09:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 09:00 PM IST
सार

हनीट्रैप के एक मामले में एक आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। उसने हनीट्रैप में लोगों को फंसाने की साजिश सीखी और फेसबुक के जरिए एक लड़की के संपर्क में आया। इसके बाद सभी ने एक गैंग बनाया। 

विज्ञापन
honeytrap Three arrested for posing as fake policemen in honeytrap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली करने वाले तीन आरोपियों को बाहरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी एक महिला की मदद से लोगों को फेसबुक के जरिए जाल में फंसाते थे। इसके बाद खुद पुलिसकर्मी बनकर कमरे पर दबिश देकर पीड़ित को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे की वसूली करते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पुलिस की वर्दी बरामद की है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव दुल्हेरा, झज्जर, हरियाणा निवासी पवन, गांव भाली, रोहतक हरियाणा निवासी मनजीत और सांपला, रोहतक हरियाणा निवासी दीपक के रूप में हुई है। गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी अनिल कुमार ने 1 मई को पश्चिम विहार ईस्ट थाने में उगाही की शिकायत की।

विज्ञापन

उसने बताया कि फेसबुक के जरिए एक महिला से जान पहचान हुई थी। महिला ने उसे पश्चिम विहार स्थित एक फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया। वह महिला के साथ कमरे में थे। इसी दौरान पुलिस की वर्दी में तीन लोग वहां पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे डेढ़ लाख रुपये की वसूली कर ली। 

मामले की जांच का जिम्मा जिला के स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया। फ्लैट के मालिक से पूछताछ में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान पवन के रूप में हुई। जिसने फ्लैट का रेंट एग्रीमेंट किया था। पीड़ित ने पवन की फोटो से उसकी पहचान कर ली। मकान मालिक ने बताया कि पवन दोस्तों के साथ फ्लैट में रहता था। इनके पास एक महिला आती थी। 


 
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी फ्लैट में रखे सामान लेने आ रहे हैं। पुलिस ने ज्वालाहेड़ी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पवन इस मामले की मास्टरमाइंड है। हनीट्रैप के एक मामले में नीरज पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पवन नीरज से हनीट्रैप का गुर सीखा और फेसबुक के जरिए हनीप्रीत नाम की लड़की के संपर्क में आया। सभी ने एक गैंग बनाया। साथ ही उन लोगों ने वारदात के लिए पश्चिम विहार में एक फ्लैट किराए पर लिया।

हनीप्रीत ने फेसबुक पर रितु बंसल के नाम से एक फर्जी खाता खोला। वह शिकायतकर्ता से वीडियो चैट के जरिए बात की और उसे अपने फ्लैट पर बुलाया। शिकायतकर्ता के फ्लैट पर आने के बाद मंजीत उप निरीक्षक और अन्य आरोपी नकली पुलिसकर्मी बनकर वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed