{"_id":"c26722ec5d7fdd50b91321f609b1ca8f","slug":"home-minister-reprimand-delhi-police-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Nov 2014 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिलोकपुरी दंगों को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी को लताड़ लगाई। गृह मंत्री ने पुलिस आयुक्त को लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री ने बुधवार को गृह मंत्रालय में दिल्ली के अफसरों की बैठक बुलाई थी। इसमें दिल्ली के उपराज्यपाल, पुलिस आयुक्त, तीनों एमसीडी के कमिश्नर, जल बोर्ड के सीईओ, पीडब्ल्यूडी सचिव समेत तमाम अधिकारी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
सूत्रों ने दावा किया है केंद्रीय गृहमंत्री ने त्रिलोकपुरी दंगों को लेकर पुलिस आयुक्त के सामने नाराजगी व्यक्त की। राजनाथ ने दिल्ली में बिजली-पानी की सेवा दुरुस्त करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने एमसीडी अफसरों से कहा कि दिल्ली में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन